मानव कल्याण आश्रम ने संक्रमितों को बांटा भोजन
मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव टबीटा में स्थित मानव कल्याण आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक राजपाल भारद्वाज ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से क्षेत्र के सैकड़ों लोग संक्रमित हो गए हैं। उनके परिवार के कुछ ऐसे भी लोग है, जो अकेले ही घर पर हैं। उनके खाने पीने में भी परेशानी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा संक्रमण की चपेट में आए परिवार को भोजन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। विकास भारद्वाज ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है, नर सेवा ही नारायण सेवा है। कोरोना काल की इस घड़ी में सभी को कंधे से कंधा मिलकर चलना है और कोरोना संक्रमण की चेन तोड़कर देशवासियों को बचाना है। संवाद