फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं

विज्ञापन
पुरकाजी में महिला हिंसा के विरोध में कैंडल मार्च निकालते अस्तित्व महिला सगठन के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी। मानवाधिकार दिवस के मौके पर मंगलवार शाम अस्तित्व महिला संगठन द्वारा महिला हिंसा के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। जो बस स्टैंड से आरंभ होकर हाइवे पर थाना गेट के सामने संपन्न हुआ। जहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर महिला हिंसा के विरोध में नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में बसपा नेता आजाद फरीदी ने कहा कि एक आंध्र प्रदेश पुलिस है, जिसके द्वारा किए गए अच्छे कार्य के लिए के लिए उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं। एक उत्तर प्रदेश पुलिस है जहां पर खुलेआम रेप पीड़िता को जिंदा जलाया जा रहा है, मगर पुलिस और सरकार गहरी नींद में सोए हुए है। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शादाब जहाँ, रानी सलमानी, आजाद फरीदी, गोविंद कुमार, अर्जुन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें