फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, कई मकानों में दौड़ा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाऐं व भैंस झुलसी, तार हटवाने के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बे की नई बस्ती में एचटी लाइन का तार टूटने से कई मकानों में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से दो महिलाएं और एक ग्रामीण की भैंस झुलस गई। बस्ती में अफरातफरी मच गई। बस्ती के लोग तार जुड़वाने से मना कर रहे है। लाइन हटवाने की मांग पर अड़े है।
सफीपुर रोड नई बस्ती में रविवार को अपराह्न 11 बजे एचटी लाइन का तार टूट कर वसीम और शान मोहम्मद आदि के मकान पर गिर गया। बारिश के कारण मकानों में करंट दौड़ गया। करंट कीक चपेट में आने से अनवरी (60) पत्नी शाहबुद्दीन और साजिया (27) पत्नी वसीम झुलस गई। इमरान की भैंस भी झुलस गई। घटना से पूरी बस्ती में अफरातफरी बच गई। घटना की सूचना मिलते ही लाइन बंद कर दी गई। गंभीर रूप से झुलसी अनवरी और साजिया को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। सूचना पर जेई पवन शर्मा तार जुड़वाने के लिए बस्ती में पहुंचें। ग्रामीण ग्रामीण शान मोहम्मद, वसीम, मुन्नन, इंतजार, बासिद, जुनेद, असगर व माना आदि ने तार जोड़ने का विरोध किया। उन्होंने विद्युत लाइन को ही हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई पवन शर्मा ने बताया कि लाइन हटवाने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही तार हटवा दिया जाएगा। फिलहाल तार जुड़वाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें