मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी पर पहुंची साध्वी प्राची।
- दंगे के मुकदमे में शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 2013 में नंगला मंदौड़ की महापंचायत के मामले में भाजपा नेत्री साध्वी प्राची आर्या कोर्ट में पेश हुई। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद साध्वी पेश हुई।
शुक्रवार को विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होने के बाद भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि देश को तोड़ने वाले अब भारत को कैसे जोड़ सकते है। राहुल गांधी के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, तो वह यात्रा का ड्रामा कर रहे है। राहुल गांधी की कोई मर्यादा नहीं है। वह तो कुछ भी कर सकते है।
साध्वी प्राची ने बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान पर कहा कि सबकी अपनी-अपनी सोच है। रामचरित मानस जैसे ग्रंथ कोई नहीं हो सकता। उन्होंने जोशीमठ को लेकर कहा कि सरकार वहां पर व्यवस्थाएं बना रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी लगातार नजर बनाए हुए है और वहीं पर है। धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी पर पहुंची साध्वी प्राची।