फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी इलाके में एक मकान में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

नई मंडी निवासी दीपक गोयल पुत्र घनश्याम दास ने बताया कि रविवार सुबह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखे जनरेटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। आग धीरे-धीरे पूरे फ्लोर में फैल गई। जिसकी चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने ऑफिस, जनरेटर रूम और ड्राइंग रूम में फैल गई थी। जिसमें रखा सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन अधिकारी जय किशोर सैनी ने बताया कि उन्हें मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें