फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में हॉट स्पॉट, बाजार बंद

विज्ञापन
शाहपुर में हॉट स्पॉट मौहल्लों को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर में हॉट स्पॉट, बाजार बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। कस्बे में गत दिवस मिले दो कोरोना संक्रमित व्यापारियों के मोहल्लों को सील कर हॉट स्पॉट घोषित किया गया। वही मुख्य बाजार में दर्जनों दुकान बंद करा सैनिटाइज कराया गया। पुलिस प्रशासन ने दोनो व्यापारियों के मोहल्लों को सील कर मोहल्ला महाजनान में 17 और मोहल्ला बाजार के दस परिवारों को क्वारंटीन किया गया है । थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हॉट स्पॉट घोषित किये गए मोहल्लों के परिवारों को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी कराई जाएगी । इसके अलावा मुख्य बाजार के मैन रास्ते को भी पुलिस प्रशासन ने बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया। दोनों व्यापारियों के आसपास की दर्जनों को बंद कराकर नगर पंचायत ने सैनिटाइज कराया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि 17 परिवारों के 76 व दूसरे मोहल्ले के 10 परिवारों के 83 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। दोनो मोहल्लों के लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें