संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जाट समाज की ओर से समाज की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जाट समाज के होनहार बच्चे विभिन्न शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताओं में परचम लहराकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
सरकुलर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में जनपद जाट महासभा की ओर से 24वां जाट प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। बालियान ने कहा कि जाट समाज के युवक-युवतियां पीसीएसजे में चयनित हो रहे हैं। इसी समाज के वरुण बालियान ने एयर इंडिया में पायलेट बनकर समाज को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित होने वाले होनहार बधाई के पात्र हैं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराने वाली 58 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुदिती एजुकेशनल ग्रुप मैनपुरी के चेयरमैन डॉ. राममोहन, प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक, अमित चौधरी, धर्मवीर मलिक, देवेंद्र अहलावत, श्यामपाल, युद्धवीर सिंह, अनिल कुमार मुन्नू, मनोज कुमार, डॉ. जीत सिंह तोमर, गजेंद्र पाल सिंह, मांगेराम वर्मा, महकार सिंह, डॉ. जयपाल सिंह, अरविंद मलिक, सुरेंद्र मलिक, बिजेंद्र सिंह मलिक मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान और संचालन सुबोध सिंह ने किया।