फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन स्थानक में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कस्बे के मोहल्ला महाजनान स्थित जैन स्थानक में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की गई। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


नर्सरी में पारस जैन व दिव्यांश जैन प्रथम, सम्राट जैन व हिमांशी द्वितीय, कनिका, विपुल व मान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाग एक में रौनक जैन, पर्व जैन वआयुषी जैन, भाग दो में नव्या जैन व परी, भाग तीन में राघव, अर्णव व परी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि बालेश जैन, शील चंद जैन, सतीश जैन व संजीव जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि इस दस दिवसीय शिविर में बच्चों को धार्मिक और सामाजिक शिक्षा दी गई है। यदि बच्चे संस्कारवान होंगे तो वे मेहनत कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। शिविर की शिक्षिका बरखा जैन व ऐश्वर्या जैन को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेंद्र जैन, हर्षित जैन, वैभव जैन, पारस जैन, दीपक जैन, राकेश जैन और शुभम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें