रतनपुरी के गांव बड़सू के ग्राम प्रधान को सम्मानित करतीं डीएम।
- फोटो : KHATAULI
बड़सू के प्रधान को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। गांव बड़सू के ग्राम प्रधान डॉक्टर संदीप सैनी को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना के खिलाफ जंग में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम प्रधान डॉ संदीप सैनी ने चार बार पूरे गांव की गलियों और नालियों को सैनिटाइज कराया। ग्राम प्रधान के बड़े भाई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी ने कहा कि यदि सभी लोग एवं अन्य ग्राम प्रधान भी अपने अपने गांवों में इस प्रकार कोरोना के विरुद्ध जंग में सहयोग करें, तो निश्चित रूप से हम सब मिलकर कोरोना को हराने में कामयाब होंगे।