जानसठ। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले हसन अब्बास पुत्र हबीब, मोहम्मद आबिद पुत्र जहीरुद्दीन, मौसम अली पुत्र मोहम्मद हनीफ, रोहित पुत्र राजू, रोहित पुत्र पप्पन तथा थाना सिखेड़ा पुलिस ने साजिद पुत्र शहजान व सुहैल के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर दोनों थानों की पुलिस ने एफआईआर की होम डिलीवरी करते हुए इन सभी नामजद आरोपियों के मकानों पर एफआईआर की प्रति चस्पा कर दी है। इससे पूर्व भी पुलिस ने इसी तरह से एफआईआर की प्रति आरोपियों के मकानों पर चस्पा की जा चुकी है। उधर, जानसठ बाजार में सामान खरीदने के लिए कई लोग बिना मास्क लगाकर चले गए। जिनको पुलिस ने बाजार से चेतावनी देते हुए वापस घर भेज दिया। बता दें कि पिछले तीन दिनों से पुलिस प्रशासन एनाउंसमेंट करके लोगों को चेता चुका था कि बाजार में जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए आएगा। उसके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। चेतावनी के बावजूद लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने बिना मास्क लगाए बाजार में आने पर उनको चेतावनी देते हुए वापस घर भेज दिया था।