फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल, बंटेगा खीर-हलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद आज से बेसिक शिक्षा के सभी विद्यालय खुलेंगे। पहला दिन स्वागत उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं का रोली चंदन से तिलक कर स्वागत किया जाएगा। विद्यालयों को फूल, पत्तों, रंगोली, झंडियों और गुब्बारों आदि से सजाया गया है। इसके अलावा बच्चों को खीर व हलवा बनाकर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी विद्यालयों में स्वागत उत्सव को लेकर तैयारी कर ली गई है। सभी स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराते हुए विद्यालय को सुंदर एवं आकर्षक बनाया गया। घास- फूस एवं अवांछित पौधों की सफाई कराई गई है। विद्यालयों के कक्षा-कक्षों के फर्श, दीवारें, खिड़की, दरवाजे, ब्लैक बोर्ड, कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण आदि की सफाई की गई है। स्टेशनरी, टीएलएम पुस्तकों आदि को व्यवस्थित किया गया है। भंडार कक्ष, पानी की टंकी, किचन के बर्तन, खाना खाने की थालियों को भी साफ किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार से स्कूल खुल रहे हैं। 27 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था। शासन से निर्देश मिले हैं कि 28 जून को स्वागत उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन समर कैंप का आयोजन भी होगा। जिसमें अलग-अलग गतिविधियां कराई जाएगी। विद्यालयों को फूल, पत्तों, रंगोली, झंडियों और गुब्बारों आदि से सजाया गया है। बच्चों को हलवा व खीर आदि व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें