फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं को भी बढ़ानी चाहिए अपनी जनसंख्या : आहूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। शिव सेना के प्रदेश उप प्रमुख महेश कुमार आहूजा ने कहा कि मणिपुर की घटना बेहद निंदनीय है। इस पर विपक्ष बोलने को भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि नूंह में भी हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे है। जहां जहां मुस्लिमों की संख्या ज्यादा है, वहां हिंदुओं को दबाया जाता है। इसलिए हिंदुओं को भी अब अपनी जनसंख्या बढ़ानी चाहिए।

रुड़की रोड स्थित सभागार में शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख महेश कुमार आहूजा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि काफी समय से शिव सेना के विभिन्न पदों पर रहे बिट्टू सिखेड़ा ने फिर से घर वापसी की है। उन्हें जिला प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान बिट्टू सिखेड़ा ने शिवसेना शिंदे गुट के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख ललित मोहन शर्मा पर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिवसेना उद्धव गुट में महिलाओं ने भी सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बादल चौधरी, लोकेश सैनी, अनीता ठाकुर, कपिल कुमार, प्रणीता त्यागी, सीमा ठाकुर, शालिनी, मेनका पालीवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें