फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पार्टी बनने के लिए हिंदू शक्ति संगठन पहुंचा अदालत

Wed, 18 Sep 2024 04:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली के परिवार की संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने खुद को पार्टी बनाए जाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। सिविल जज जूनियर डिवीजन ने सुनवाई के लिए सात अक्तूबर नियत की है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने इस जमीन के मामले को लोकसभा में उठाया था।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के पिता नवाब रुस्तम अली खान वक्फ के नाम की जमीन पर बनाई मस्जिद पर विवाद है। नवाब रुस्तम अली, नवाब अजमत अली और नवाब उम्रदराज सगे भाई थे। रेलवे स्टेशन के सामने की संपत्ति को प्रशासन ने निष्क्रांत संपत्ति घोषित कर दिया था। इस मामले में मस्जिद की देखरेख कर रहे मुतवल्ली मुजीबुर इस्लाम ने संपत्ति को अपना बताते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन में वाद दाखिल किया था। मंगलवार को प्रकरण की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया। संगठन के अध्यक्ष संजय अरोरा ने कहा कि प्रकरण में सरकार के अलावा उन्हें पार्टी बनाया जाना चाहिए, क्योंकि यह मामला उन्होंने ही उठाया है। अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए सात अक्तूबर नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें