फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हिंदू संगठनों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना को धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनुज विश्वकर्मा ने बताया कि मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में नमाज को लेकर कोई विवाद हुआ था। इसे लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने थाना पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि प्रशासन ने उनका ही मुचलका पाबंद करा दिया। आरोपी अब रोहन सक्सेना को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मांग की कि रोहन सक्सेना और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान कराई जाए। उनके ऊपर से यह झूठे मुचलके हटाए जाएं। धमकी देने वालों पर कार्रवाई की जाए। अभिषेक गर्ग, सूरज दत्त, संदीप धीमान, देशराज चौहान, शुभम गोयल, हरीश धीमान, आकाश मलिक, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें