फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हिंदूवादी नेताओं ने राज्यमंत्री के आवास पर की नारेबाजी

Mon, 04 Sep 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से वार्ता करते क्रांति सेना के पदाधिकारी।स्रोम  क्रातिसंना
विज्ञापन
- सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकने के मामले में मुकदमा दर्ज करने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शिव सेना और क्रांति सेना की ओर से सपा नेता स्वामी प्रसाद का पुतला फूंका गया था। इस मामले में संगठन के नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। इसके विरोध में शनिवार शाम दर्जनों पदाधिकारी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुकदमे को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।



प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि हिंदू धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर तहरीर देने के बाद भी थाना सिविल लाइन ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया, लेकिन इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकते ही शिव सेना, क्रांति सेना के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे हिंदू विरोधी नेताओं ने मानसिकता नहीं बदली तो उनके साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी हिंदू कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने शीघ्र ही मुकदमे खत्म कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, आनंद प्रकाश गोयल, मुकेश त्यागी, चौधरी शक्ति सिंह, पूनम अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, आलोक अग्रवाल, जितेंद्र गोस्वामी, अंजू त्यागी, नेहा गोयल, सुशील आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें