फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोमवार दोपहर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंंने कारागार के मुख्य द्वार के बाहर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति पटल पर माल्यार्पण किया। पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता को परखा। जेल परिसर में बेकरी के अहाते में पौधारोपण किया। चिकित्सालय, बैरकों, वीडियो कांफ्रेसिंग हॉल आदि को देखा। पुस्तकालय में पुस्तकों का अवलोकन किया।

महिला बंदियों से भी बातचीत की। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए बनाए गये क्रेच को भी देखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद शामली के जिला न्यायाधीश अनिल कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें