फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अरे साहब... इन रस्सों को खोल दीजिए

Tue, 28 Mar 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नावल्टी चौराहा पर बैरिकेडिगं को लेकर पुलिस व व्यापारी में होती झडप।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्तम नावल्टी चौराहे पर यातायात पुलिस की ओर से रस्सा बांधने से व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। राहगीर रस्से के नीचे से होकर गुजर रहे हैं, जिससे वाहनों से टकरा जाने से हादसे का खतरा बन रहा है। लोगों का कहना है कि रस्सों को हटाकर चौराहे से आवागमन सुचारू कराना चाहिए, ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी न रहे। पुलिस और व्यापारियों ने मौके पर जाकर स्थिति देखी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से चौराहों पर रस्सा बांधने से पैदल और साइकिल सवार अब रस्से के नीचे से निकल कर इधर-उधर जा रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। सोमवार को एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने चौराहे पर पहुंचकर समस्या के विषय में जाना। स्थानीय व्यापारियों से बातचीत की। अधिकारियों को जिला अस्पताल पर जाम लगा मिला।
व्यापारी नेताओं कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, सुभाष मित्तल, सरदार बलवेंद्र सिंह भी अधिकारियों के साथ रहे और समस्या से अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि रस्सा बांधना गलत है।
विज्ञापन


इन्होंने कहा-
चौराहा बंद करना गलत
नावल्टी चौराहा बंद करना बिल्कुल गलत हैँ। चौराहे से लोगों का आना जाना अच्छा लगता है। रस्सा खींच कर रास्ता बंद करना गलत हैं। - राजेश कुमार, दुकानदार।

पहले कभी बंद नहीं रहा चौराहा
यह पानीपत-खटीमा राजमार्ग हैं। यह चौराहा 50 साल पुराना हैं। उन्होंने अपनी याद में इस चौराहे को कभी बंद हुआ नहीं देखा, लेकिन पिछले कुछ ही दिनों से चौराहे को बंद किया गया हैं। - दीपक कुमार, दुकानदार।

छात्र झेल रहे परेशानी
इस चौराहे को बंद करने का असर अंसारी रोड के व्यापार पर तो हैं ही, स्कूल खुलने पर बकरा मार्केट आदि क्षेत्र से स्कूल जाने वाले छात्रों को चौराहा बंद होने के कारण काफी दूर तक चक्कर काटकर जाना पड़ेगा। - अनिल कुमार, दुकानदार।

यातायात पुलिस की जाए तैनात
ऐसा कौन सा चौराहा है जहां पर जाम नहीं लगता। इसका मतलब यह तो नहीं कि चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर चौराहे से आवागमन बंद कर दें। चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी लगाकर व्यवस्था को संभालना चाहिए। - नवाब, दुकानदार।

मुख्य मार्ग-
बकरा मार्केट, रामलीला टीला,मिमलाना रोड, शामली रोड, शाहपुर व तितावी क्षेत्र के गांवों से आने वाले लोग इसी मार्ग से गुजरते थे।
-
कोट...
नावल्टी चौराहा और आसपास क्षेत्र का भ्रमण किया हैं। जनहित में जो अच्छा होगा वह निर्णय लिया जाएगा। - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।

नावल्टी चौराहा पर बैरिकेडिगं को लेकर पुलिस व व्यापारी में होती झडप।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें