फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करें और समाज सुधार में सहयोग करें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं समाज को संगठित करने पर बल दिया गया।
रविवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के बैनर तले गुर्जर समाज के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। महासभा के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते हुए सर्वप्रथम समाज में संगठन को लेकर जो अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के बैनर तले बीड़ा उठाया गया है, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री मास्टर महकार सिंह ने कहा कि समाज को सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि समाज से नशाखोरी को दूर किया जाएगा। साथ ही दहेज प्रथा पर पूरी तरह से समाज में रोक लगाने का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन

संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष मास्टर ऋषि पाल ने अधिक से अधिक समाज के युवाओं को संगठित करने पर बल दिया और गांव गांव में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता महासभा के संरक्षक पूर्व चेयरमैन प्रहलाद सिंह ने की। बैठक में ज्ञान प्रकाश गुर्जर, सोनी कुमार गुर्जर, अशोक प्रधान गुर्जर, अरविंद, अमरजीत, विनोद कोहली, जयवीर, देवेंद्र, रामकुमार, प्रवीण, सुभाष, महेंद्र, राजेंद्र, मास्टर ईलम सिंह, महेंद्र, राजकौर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें