आस्था के साथ देश प्रेम: मुजफ्फरनगर के रूडकी रोड पर अपनी कांवड़ो के ऊपर तिरंगा लगाकर शिवालयों क
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर श्रद्धालु शिवालयों की ओर बढ़े जा रहे हैं। कांवड़ में रात के समय झांकियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। हाइड्रोलिक सिस्टम से तैयार की झांकी में शिव शंकर भगवान अपने रूद्र रूप में खड़े किए। भगवान शिव की कांवड़ में डमरू भी खुद-ब-खुद बजने लगा। दर्शकों ने कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यह कांवड़ 10 लाख रुपये की कीमत से तैयार की गई है। दिल्ली के उत्तम नगर के कांवड़िये शिव चौक पर पहुंचे थे। कांवड़ियों ने बताया कि प्रतिदिन 30 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। टोली के सदस्य धनंजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली जा रहे हैं। कांवड़ में 22 लोगों की टीम है। उत्तम नगर महारानी एनक्लेव में जलाभिषेक करेंगे। संवाद
आस्था के साथ देश प्रेम: मुजफ्फरनगर के रूडकी रोड पर अपनी कांवड़ो के ऊपर तिरंगा लगाकर शिवालयों क