फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में नहीं मिल रही दिल की बीमारी की दवा

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में लगी मरीजों की कतार।
विज्ञापन
मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाई खरीदनी पड़ रही
विज्ञापन

खांसी और स्किन की दवा की भी कमी चल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी से मरीज मुश्किलें झेल रहे हैं। दिल की बीमारी में काम आने वाली गोली मोनोट्रेट भी नहीं मिल रही है। मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाई खरीदनी पड़ रही है। इसके अलावा खांसी और स्किन की दवा की कमी चल रही है। मरीजों का कहना है कि उन्हें सभी दवाएं जिला अस्पताल में नहीं मिल पा रही है।
जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से दवाओं को लेकर मरीज परेशान है। कई दवाओं का स्टॉक खत्म है। बुधवार को कई मरीजों ने बताया कि उन्हें पर्चे पर लिखी दवाओं में से केवल एक या दो ही मिल पाई। ऐसे में वह बाहर स्टोर दवा खरीदने को मजबूर है।
विज्ञापन

अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष में मिकोनाजोल एंटी फंगल ट्यूब, दिल की गोली मोनोट्रेट और खांसी-धसके में ली जाने वाली डेरिफिलीन समेत कई दवाओं का स्टॉक नहीं है। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


रोज पहुंचते हैं दो हजार मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में औसतन रोजाना दो हजार मरीज पहुंचते हैं। नए और पुराने मरीजों को मिलाकर यह संख्या करीब साढ़े तीन हजार हो जाती है।

हर दवा रहेगी उपलब्ध : सीएमएस जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि जो दवा खत्म हो जाती है, उन्हें मंगा लिया जाता है। आज भी कई दवाएं मंगाई गई है। सभी दवाओं की लिस्ट बनाकर भेजी जाती है। अगर कोई दवा खत्म हो गई है तो उसे जल्द ही मंगाया जाएगा।
विज्ञापन



क्या कहते हैं मरीज
- शहर के खालापार की आफिया ने बताया कि उन्हें स्किन पर लगाने के लिए ट्यूब नहीं मिली। उन्हें अगली बार दवा देने के लिए कहा गया है।
- शहर निवासी दीपक का कहना है कि वह खांसी की दवा लेने गए थे। मगर, पूरी दवा नहीं मिल पाई है। इसलिए उन्होंने बाहर से दवा ली है।

कोरोना संक्रमण के तीन मरीज मिले
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। बुधवार को तीन मरीज मिले हैं। इनमें दो शहरी और एक ग्रामीण क्षेत्र से है। अब जिले में सक्रिय केस अब आठ हो गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि संक्रमितों को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें