फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में टल गई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की गायब मूल पत्रावलियों की फोटोकॉपी पर साक्ष्य मानने को लेकर शुक्रवार को सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई के लिए 23 दिसंबर नियत की गई है। सीबीआई बनाम राधा मोहन की पत्रावली में सुनवाई चल रही है। मूल दस्तावेज गुम होने की स्थिति में फोटोकॉपी को साक्ष्य मानने को लेकर अदालत में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे हैं। सीबीआई की ओर से साक्ष्य सूची भी दी गई थी। फोटोकॉपी पर सुनवाई को लेकर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या नौ में अब 23 दिसंबर को सुनवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें