मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड के तीन मामलों में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। तीनों मामलों में कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 13 नवंबर तय कर दी है। उत्तराखंड राज्य के गठन की मांग के लिए दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों दो अक्तूबर 1994 की रात पुलिस ने फायरिंग कर दी थी। सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। कई महिला आंदोलनकारियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की गई थी। मामले को लेकर सीबीआइ बनाम ब्रजकिशोर, सीबीआइ बनाम एसपी मिश्रा और सीबीआइ बनाम राधा मोहन द्विवेदी में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को तीनों मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 13 नवंबर की तिथि निर्धारित कर दी।