मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर थप्पड़ कांड में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने एक सप्ताह बाद का समय दिया है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तृप्ता त्यागी ने 24 अगस्त 2023 को स्कूल के एक छात्र को उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। छात्र को थप्पड़ लगवाने का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी प्रधानाचार्या तृप्ता त्यागी की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी डाली थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि इस बार की सुनवाई में शासन स्तर से प्रतिनिधि कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुए थे। एक सप्ताह बाद अगली सुनवाई होगी।