फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खुब्बापुर प्रकरण में सात अक्तूबर को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा की हत्या के बाद हुए बवाल के मामले में सुनवाई के लिए सात अक्तूबर नियत की गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

खुब्बापुर गांव में 27 सितंबर 2012 को भाजपा के बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा की हत्या कर दी गई थी। भाजपा नेता शोक प्रकट करने के लिए 29 सितंबर को खुब्बापुर गए थे। इसी दौरान गांव में तोड़फोड़ की गई। गांव के काला की तहरीर पर पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत 12 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था। उधर, पूर्व विधायक शाहनवाज राना पर दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण में सुनवाई के लिए एक अक्तूबर नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें