फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी के परिवार ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद की शिक्षक नगर कालोनी में रहने वाली खेड़ी आसा निवासी एक स्वास्थ्यकर्मी के परिवार ने कोरोना को मात दे दी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार (मुजफ्फरनगर) ने सीनियर फार्मासिस्ट अमित त्यागी ने बताया कि पत्नी अंजली त्यागी, बेटा रूद्राक्ष और बेटी वंशिका हैं। अंजली मेपल्स एकेडमी देवबंद में अंग्रेजी पीजीटी की हैड कोर्डिनेटर है। 17 अप्रैल को अंजली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बेटे रूद्राक्ष की जांच कराई। जिसमें वह पॉजिटिव आया। उस वक्त बेटी वंशिका टाइफाइड बुखार से पीड़ित थी। अमित त्यागी ने बताया कि भले ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन उन्होंने स्वयं को परिवार से अलग कर लिया। सभी लोग अलग-अलग कमरों में होम आइसोलेट हो गए। डाक्टरों की निगरानी में दवाओं का इस्तेमाल किया। गर्म पानी, आंवला, गिलोय और काढ़ा का सेवन किया। एक मई को पत्नी और बेटा निगेटिव हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें