फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
10 बेड आरक्षित किए जिला अस्पताल में, एडवाइजरी भी जारी की
विज्ञापन

विदेश से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही
बुखार या चेचक के निशान नजर आएं तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंकीपॉक्स के मामले केरल के बाद दिल्ली तक पहुंच गए हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता के साथ तैयारियां शुरू कर दी है। जनपद के समस्त ब्लॉक में एडवाइजरी जारी की गई है कि यदि कोई भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलता है, तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें। जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। विदेश से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एडवाइजरी जारी कर दी गई है कि यदि मंकी पॉक्स का संदिग्ध कोई भी मरीज मिलता है तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें। इसके अलावा विदेश से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में कोई केस नहीं मिला है, लेकिन फिर भी एहतियातन स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जो भी दिशा निर्देश सरकार की ओर से आए हैं, उसी के आधार पर विभाग सतर्क है। मंकी पॉक्स में मरीज में बुखार, चकत्ते और लिम्फ नोड्स में सूजन जैसे लक्षण पाए जाते हैं। इसके लक्षण दो से चार सप्ताह तक प्रदर्शित होते है। मंकीपॉक्स जानवरों से मानवों में या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। यह वायरस कटी फटी त्वचा, सांस या म्यूकस के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी व्यक्ति को 21 दिन तक बुखार रहता है, शरीर पर चेचक जैसे निशान नजर आते हैं तो बिना देरी किए स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है लक्षण
मंकीपॉक्स के लक्षण संक्रमित होने के पांच से 21 दिन के भीतर दिखाई पड़ते हैं। मंकीपॉक्स संक्रमण के बाद तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, कमर दर्द, ठंड लगना और थकावट जैसे प्राथमिक लक्षण दिखाई पड़ते हैं। इसके बाद शरीर पर चकत्ते और लाल दाने दिखाई पड़ते हैं। चेहरे के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी यह दिखाई देते हैं। कुछ सप्ताह बाद यह आमतौर पर ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें