शिविर में 536 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण
खतौली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनता कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. मोहम्मद मियां के नेतृत्व में 536 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। डॉक्टरों की टीम ने छात्राओं को कोरोना व अन्य संक्रमित बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए संचारी रोगों के बारे में भी जानकारी दी। प्रधानाचार्या सविता कुमारी, मेडिकल टीम के डॉ मौहम्मद मियां, स्टाफ नर्स अमिता रानी और फिजियोथेरेपिस्ट सीमा रानी उपस्थित रहे।