फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। गांधी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का प्राथमिक स्तर परीक्षण किया गया। टीम प्रभारी डा. आमिर ने छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण में आंखों की जांच के साथ सामान्य जांच की। जिन बच्चों को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी पाई गई, उनकी व्यापक जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अग्रसारित किया। बीमार बच्चों को मौके पर दवाएं दी गई। टीम प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को निरोगी रहने के टिप्स दिए। बताया कि विद्यालय में छह दिन के लिए चिकित्सकों की टीम 1200 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। प्रधानाचार्य डा. मनोज गुप्ता ने बताया कि मामूली बीमारी को हल्के से नहीं लेकर उसका समय से उपचार कराए। प्रबंधक आरूप कुच्छल ने कुपोषण से बचने के लिए स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। टीम में डा. आमिर, डा. हिमांशु त्यागी, रश्मि, डा. अहतमम बेबी, डा. प्रमोद कुमार ने चेकअप किया। अध्यक्ष आदेश गर्ग, संजय रावत, अजय कुमार, स्वतंत्र मणि, प्रियांक गर्ग, समीर कुमार, विनोद कुमार, मनोज सिंह, अरुण कौशिक, प्रहलाद सिंह, मोहित तायल, बाबूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें