फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रभु यीशु मसीह की कथा बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीफैनी चर्च में शालीनता एवं आत्मिकता से मनाया गया गुड फ्राइडे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। एपीफैनी चर्च में शालीनता एवं आत्मिकता से गुड फ्राइडे मनाया गया। फादर निर्मल जैकब ने प्रभु यीशु मसीह की कथा बताई गई। श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण आराधना सभा में फादर निर्मल जैकब ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने संसार के प्रत्येक मनुष्य के लिए अपने देह, रक्त, प्राण, आत्मा का महान बलिदान दिया। प्रभु यीशु मसीह के सात वचनों के बारे में बताया। कहा कि प्रभु हमारे पापों को क्षमा करने पृथ्वी पर आए और हम सबको आश्वासन दिया कि वे सदैव हमारे साथ है। हमारा भी उनके प्रति एक उत्तरदायित्व बनता है। पूर्ण संतुष्टी के साथ प्रभु में लीन रहे और खुशियों से परिपूर्ण रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिनमें क्रूस, लहू के ऊपर विशेष गीत गाए, नाटिका का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें