मोरना। नानाजी पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मोरना में योग अभ्यास किया गया। जिसमें आधा दर्जन गांवों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ संस्थान निदेशक कांति राठी ने दीप प्रज्वलित करके किया। कहा कि योग हमें अज्ञानता दूर करने में सहायक होता है। योग हमें तनाव मुक्त जीवन जीने का आधार देता है। योग अभ्यास के दौरान युवाओं ने प्राणायाम, अनुलोम विलोम, मुद्रा आसन, जड़ आसन, वज्र आसन आदि के साथ मेडिटेशन भी कराया गया। इस मौके पर मोरना क्षेत्र के गांव वजीराबाद, बहुपुरा, टंढेडा, इलाहाबास, बिहारगढ़, कस्बा भोकरहेड़ी आदि के युवाओं ने भाग लिया। मौके पर वरुण सिंह, अमित शर्मा, संदीप भटनागर, प्रीति चौधरी, अरुण, राहुल आदि मौजूद रहे।