फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां रहना है तो काम करना पड़ेगा : चेयरमैन

विज्ञापन
खतौली नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष व सभासद
विज्ञापन
नए पालिका बोर्ड की पहली बैठक में 22 प्रस्तावों पर मंथन
विज्ञापन

चेयरमैन शाहनवाज लालू ने नगर के विकास में सबका सहयोग मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। नए पालिका बोर्ड की पहली बैठक में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। 22 प्रस्तावों पर मंथन किया गया। इनमें जलकल विभाग के दस प्रस्ताव शामिल रहे। नगर के विकास में सबका सहयोग मांगा गया। चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू ने पालिका अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि यहां रहना है तो जनता के हितों के लिए काम करना होगा।

पालिका कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में 22 प्रस्तावों पर विचार किया गया। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्माण कार्य, आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए स्वीकृति ली गई है। कांवड़ यात्रा, मेला श्रावणी के अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना, कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि के लिए बजट की स्वीकृति मांगी गई थी। कूड़ा गाड़ी वाहन, जनरेटर, ट्रैक्टर एवं अन्य सामान की खरीदारी के लिए स्वीकृति ली गई। प्रस्ताव संख्या तीन पर सभासदों ने अलग राय प्रस्तुत की, यह प्रस्ताव मेला श्रावणी को लेकर रखा गया था।
विज्ञापन

ईओ राकेश कुमार जैसवाल ने बताया कि किसी भी सभासद द्वारा विरोध पत्र नहीं दिया गया है। सभासद विकास कौशिक एवं मनोज सहरावत ने कई मुद्दे उठाए। चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू ने पालिका अधिकारियों से कहा कि सभी सभासदों की समस्या का समाधान तत्काल किया जाएं।
बैठक में ईओ राकेश कुमार, एसआई नेपाल सिंह, जेई सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, श्रवण कुमार, संदीप कुमार सहित पुष्पा, रीना, मनीषा, सुमन, अमित कुमार, विशाल तोमर, शगुफ्ता प्रवीन, संतोष गुर्जर, अमित, विकास कौशिक, प्राची वर्मा, हारून, अफरोज, असद खान, अहतेशाम, असमा प्रवीन, सुरेया, सददाम, नूर अहमद, सौरभ, अजय कुमार, दनिश आदि शामिल रहे।
सफाई कर्मचारियों का मुद्दा गर्माया
मुख्य रूप से नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को अन्य विभागों में भेजने का मुद्दा भी गर्माया। कहा गया कि तहसील परिसर गांव में है। यदि एसडीएम को कर्मचारी चाहिए तो गांव से मंगाए। यदि अन्य विभागों में कर्मचारी काम करेंगे तो उनका वेतन रोका जाएं। बताया गया कि खतौली नगरपालिका क्षेत्र में 300 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है, जबकि यहां पर मात्र 150 कर्मचारी ही काम कर रहे है। एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि 2009 में 196 स्थाई सफाई कर्मचारी थे, जो वर्तमान में 88 रह गए है। नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराने के लिए कम से कम 50 सफाई कर्मचारी रखे जाने चाहिए।







निःशुल्क पेयजल कनेक्शन देने का सुझाव

बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों ने यह सुझाव भी दिया की पेयजल के निःशुल्क कनेक्शन दिए जाए। बाद में उनकी रशीद काटी जाए।


ओबीसी कर्मचारियों की सूची मांगी

बोर्ड बैठक में अन्य विभागों में 23 ओबीसी कर्मचारियों के काम करने का मुद्दा भी उठा। इस पर चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू ने पालिका अधिकारियों से ओबीसी कर्मचारियों की सूची तलब की।
विज्ञापन




शामिल नहीं हुए पारस जैन
बोर्ड बैठक में वार्ड छह के सभासद पारस जैन अनुपस्थित रहे। जैन कस्बे के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस बार उन्होंने अपने ड्राइवर कृष्णपाल को चुनाव लड़ाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें