बुढ़ाना में शहीद नरेन्द्र राठी की पुण्यतिथि पर यज्ञ करते परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहीद की पुण्यतिथि पर हवन किया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। शहीद नरेंद्र सिंह राठी की पुण्यतिथि परिजनों ने सादगी के साथ मनाई। परिवार के सदस्यों ने शहीद के चरणों में पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तहसील क्षेत्र के गांव इटावा निवासी नरेंद्र राठी 5 जून 1999 में कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान की सेना का सामना करते हुए शहीद हो गए थे। कोरोना महामारी के चलते शुक्रवार को शहीद के परिजनों ने उनकी पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई। शहीद स्थल पर परिजनों ने यज्ञ का आयोजन किया। मेरठ-करनाल हाइवे पर आने जाने वाले वाहन चालकों व ग्रामीणों को प्रसाद का वितरण किया। मौके पर जय कुमार राठी, बडे़ भाई ओमसिंह राठी व शहीद के मामा प्रवेश मलिक सहित पत्नि ,बच्चे आदि मौजूद रहे।