मंसूरपुर के साईं बाबा के मंदिर में प्रार्थना हाल का अनावरण करते वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार
- फोटो : KHATAULI
धनतेरस पर साईं बाबा मंदिर में हवन
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। साईं बाबा मंदिर में धनतेरस के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। लोगों ने आहुति देकर सर्व समाज के लिए सुख समृद्धि की कामना की। यज्ञमान के रूप में सुशील राणा व उनकी पत्नी साधना राणा रहे। साईं बाबा मंदिर में प्रार्थना हॉल स्वर्गीय एसके वर्मा ग्वालियर वालों की स्मृति में बनाए गए। जीर्णोद्धार का अनावरण वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार ने किया। मौके पर अतुल कुमार, बिजेंद्र कुमार सोंटा, संजीव शर्मा, सुनील कुमार, मनोज कुमार, अंकित राणा आदि का सहयोग रहा।