कोरोना वायरस से बचने को आर्य समाज में हवन
खतौली। आर्य समाज मंदिर में कोरोना वायरस से आम जनता की सलामती के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ के मुख्य यजमान आर्य समाज मंदिर के प्रधान धर्मेंद्र तोमर तथा ऋषिपाल रहे। हवन यज्ञ यशवीर राणा वसुरेश आर्य द्वारा संपन्न कराया गया। राजपाल आर्य ने बताया कि यज्ञ द्वारा वातावरण शुद्ध होता है। समारोह में मुख्य रूप से धर्मेंद्र तोमर, धनेंद्र तोमर, जसवीर राणा, सुरेश आर्य, करणवीर सिंह,नरेश चैधरी, अरविंद बालियान, दयानंद आर्य, धर्मवीर मलिक, अमित चौधरी भैंसी, चंद्र सिंह, अमरीश नागर, रामकुमार राठी, युवराज तोमर आदि मौजूद रहे।