फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हरियाणा के युवक ने दी थी टिकैत परिवार को धमकी, गिरफ्तार किया

Sun, 12 Mar 2023 04:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नरेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में भौराकलां पुलिस ने मामले में सोनीपत के धनाना गांव निवासी और वर्तमान में दिल्नली के नजफगढ़ में रह रहे विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
नरेश टिकैत - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को धमकी देने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने नशे की हालत में कॉल की थी।

 

बम से उड़ाने की बात की पूछताछ में पुष्टि नहीं हो सकी है। भौराकलां पुलिस ने मामले में सोनीपत के धनाना गांव निवासी और वर्तमान में दिल्नली के नजफगढ़ में रह रहे विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी मजदूरी करता है।

 

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने जस्ट डायल से गौरव टिकैत का नंबर प्राप्त किया था। इसके बाद उसने कॉल करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। एसपी देहात अतुल कुुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। विस्तृत पूछताछ में बम से उड़ाने और जान से मारने की योजना की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें