फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षित चंदेल का नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश स्टेट कराटे एसोसिएशन की ओर से मेरठ के परतापुर स्थित कबड्डी एकेडमी के इंडोर स्टेडियम में 29 और 30 जून को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मुजफ्फरनगर शहर के अवध विहार निवासी कोच नीरज सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनके शिष्य हर्षित चंदेल ने 55 भार वर्ग में स्वर्ण पदक, दर्श सिंह ने 32 भार वर्ग में रजत पदक, आरव सैनी ने 28 बार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा निखिल कौशल कराटे क्लासेस जानसठ की तरंगनी ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। हर्षित चंदेल का चयन नेशनल टूर्नामेंट के लिए हो गया है। उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के महासचिव सिहान, अमित गुप्ता और बसंत उपाध्याय ने कराटे कोच नीरज सैनी एवं निखिल को फूलों के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें