फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में चमका हरसौली का सैम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना मोड़। 69 वीं जूनियर नेशनल वाॅलीबाल चैंपियनशिप अंडर 14 छात्र वर्ग हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में आयोजित की गई। इसमें प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी वॉलीबाल खिलाड़ी सैम चौधरी ने उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए अपना शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की टीम चैंपियन बनी। गांव में पहुंचने पर खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया गया। सैम चौधरी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के छात्र है। उसने बताया कि प्रतियोगिता में दो दर्जन से भी अधिक टीमों ने भाग लिया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम ने उत्तराखंड को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इससे पहले भी वह राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उसके पिता साजिद चौधरी किसान है। खिलाड़ी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। गांव में मिठाई वितरित की गई। ग्रामीणों में खुशी है। स्वागत करने वालों में हाजी मास्टर वकीलुदीन, भारतीय किसान यूनियन के बघरा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मलिक, अरशद चौधरी, इमाम अली, चौधरी मुनत्याज तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें