फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृष्टि के एनडीए में चयन से खुशी, कपिल देव अग्रवाल ने सराहा

विज्ञापन
नगर के द्वावरिकापुरी में एनडीए मे चायनित सृष्टि को सम्मानित करते राज्यमंत्री कपिलदेव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एनडीए के पहले महिला बैच में चयनित सृष्टि की कामयाबी से परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। ट्रेनिंग के लिए सृष्टि सोमवार को रवाना होंगी। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने होनहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियां जिले की शान है।
विज्ञापन

शहर के द्वारिकापुरी निवासी सृष्टि सिंह ने कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की। ट्रेनिंग के लिए उन्हें बुलावा मिल गया है। पूना में ट्रेनिंग होगी। ऑटो सेक्टर में कार्यरत रणवीर सिंह और एलआईसी में कार्यरत प्रियंका सिंह की बेटी सृष्टि ने कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि मेहनत से अगर पढ़ाई की जाए तो लक्ष्य मुश्किल नहीं है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को सृष्टि सिंह के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। अग्रवाल ने बताया कि यह पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। पूरे देश से सिर्फ 19 लड़कियों में से एक मुजफ्फरनगर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें