डीएम को पीएम केयर फंड के लिए चेक देते भाजपा जिलाध्यक्ष।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम को पीएम केयर फंड की धनराशि के चेक सौंपे
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने अपनी टीम के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम सेल्वा कुमारी जे को पीएम केयर फंड और सीएम केयर फंड की राशि के चेक सौंपे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाईकमान के निर्देश पर जिलेभर में पीएम केयर फंड के लिए धनराशि एकत्र की। समय-समय पर पार्टी एकत्रित पैसे को डीएम को सौंप रही है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला कलक्ट्रेट पहुंचे और पीएम केयर फंड में छह लाख 11 हजार के चेक व सीएम केयर फंड में 11502 की धनराशि के चेक डीएम को सौंपे। मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ,जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, विकास आदि मौजूद रहे।