लॉकडाउन की अवधि का मिलेगा आधा वेतन
मुजफ्फरनगर। जनपद के विभिन्न दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को दुकानदार लॉकडाउन अवधि में अब 50 प्रतिशत भुगतान करेंगे।
नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा व्यापारियों के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि व्यापारी 33 प्रतिशत न देकर कर्मचारियों को 50 प्रतिशत भुगतान करें, जिससे उनके परिवार चल सकें। बैठक में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से रेवतीनंदन सिंघल, संजय मित्तल, राजेंद्र काटी, विश्वदीप गोयल, राकेश त्यागी, पवन वर्मा एवं प्रवीण खेड़ा उपस्थित हुए। एएलसी प्रतिभा तिवारी भी मौजूद रहीं।