फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-कार की टक्कर में महिला और बच्चों सहित आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाेपा(मुजफ्फरनगर)। यूसुफपुर-मोरना चीनी मिल के बीच कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

रविवार को पीलीभीत निवासी बिजेंदर यादव अपने ही परिवार की सीमा यादव, रेशमा यादव, नीतू यादव व बच्चों शिवम, सुधांशु, आदित्य आदि के साथ कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। मोरना से चीनी मिल-यूसुफपुर के बीच ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि कार सवार परिवार का निकट का व्यक्ति बाबू लाखन सिंह मुजफ्फरनगर सीएमओ ऑफिस में तैनात है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें