फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल के विद्यार्थियों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे

विज्ञापन
शुकतीर्थ के गुरुकुल आश्रम में आग के गोले से निकलता विद्यार्थी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
गुरुकुल के विद्यार्थियों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ में गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में 55वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा ब्रह्मचारियों गौरवपाल मवाना, उत्तम सुन्ना शामली, कुणाल गाजियाबाद ने आग के गोले के बीच छलांग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं, संतों और आचार्यों का मन जीत लिया। वहीं, ब्रह्मचारियों ने यौगिक क्रियाओं को बेहतरीन प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरी। इस मौके पर स्वामी आनंद वेश महाराज, भजनोपदेशक विष्णुनंद गुरुकुल मथुरा, विरेंद्र हापुड़, सतीश सुमन मुजफ्फरनगर, आचार्य इंद्रपाल, प्रेम शंकर मिश्रा प्रधानाचार्य, आचार्य यज्ञवीर सिंह ने युवा ब्रह्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नरेंद्र बसेड़ा सपरिवार, डा. मोहर सिंह दतियाना ने मुख्य यज्ञमान की भूमिका निभाई। वहीं, आचार्य विकास राठी, अरुण, कमलकांत, सोमवीर सिंह, सूरज शास्त्री आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें