संवाद न्यूज एजेंसी
छपार । गांव ताजपुर के प्रधान शक्ति सिंह के प्रकरण में गुर्जर समाज की पंचायत ने रालोद के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। पंचायत में कहा गया कि प्रत्येक गांव में विधायक के विरुद्ध पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे। विधायक को फैसला कराना चाहिए था।
एक माह पूर्व ताजपुर के प्रधान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया था।
रविवार को गांव रेत्ता नगला के कैल बाबा मंदिर परिसर में गुर्जर समाज की पंचायत हुई। जोगेंद्र गुर्जर ने कहा कि समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। अरविंद लम्बरदार प्रधान, अनिल नागर, डा0सतीश कुमार, जगपाल सिंह, प्रधान विनय कुमार आदि ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि विधायक को फैसला कराना चाहिए था। नरेश सिंह, सन्नी,दीपक कुमार, शिव कुमार, अशोक कुमार, जितेन्द्र सिंह, बालेंद्र सिंह, मांगेराम, संजय, यशपाल सिंह, मनीष, संदीप, गुड्डू, गोलू, रोहित, मास्टर कर्ण सिंह, अंकित गुर्जर आदि सभा में मौजूद रहे।
जातीय रंग देने का काम कर रही भाजपा
विधायक अनिल कुमार का कहना है कि भाजपा दो व्यक्तियों के प्रकरण को जातीय रंग दे रही है। जिसे गुर्जर समाज की पंचायत बताया जा रहा है, उसमें भाजपा के लोग शामिल थे।
विधायक अनिल कुमार करा रहे हैं विकास
पुरकाजी। पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सलामत खान के घर पर उनके पुत्र लताफत खान ने रविवार को कहा कि अनिल कुमार सपा लोकदल गठबंधन के विधायक हैं। बशारत खान ने बताया कि विधायक ने चुनाव जीतने के बाद कस्बे में विकास कराने का वायदा किया था। उन्होंने अपनी निधि से कस्बे में करीब 14 लाख रुपये कीमत की एक सीसी सड़क बनवानी शुरू कर दी है। इसके अलावा करीब 6 लाख रुपये कीमत की कब्रिस्तान पर एक हाइमास्क लाइट लगवा रहे हैं। रियाज राठी, तहसीन राठी, नफीस फरीदी, नोशाद फरीदी, आजम खान, इंतजार खान, नसीम फरीदी आदि मौजूद रहे।