रामपुर तिराहा हॉस्टल में समाज के 96 गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में गुर्जर सद्भावना सभा के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के 96 गांवों के गुर्जर समाज के लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
गुर्जर सद्भावना सभा के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। 11 सदस्य संरक्षक मंडल का गठन किया गया। तय किया गया कि गुर्जर सद्भावना सभा पूरे जनपद के प्रत्येक गांव में सदस्यता अभियान चलाएगी। प्रत्येक गांव से कम से कम 20-20 सदस्य अनिवार्य रूप से बनाये जाएंगे। बैठक में जय किसान आंदोलन का जिला अध्यक्ष वेदपाल सिंह गुर्जर को मनोनीत किया गया। अध्यक्षता गुर्जर सद्भावना सभा के कार्यकारी अध्यक्ष रामपाल सिंह ने की। अभिषेक चौधरी, नरेंद्र पंवार, ओम सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह पटवारी, मायाराम, राजेंद्र प्रधान उर्फ पॉपी, बृजपाल प्रधान, सुंदर प्रधान, संतरपाल प्रधान आदि लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने ने संदीप गुर्जर, अंकुर भाटी, हिमांशु चौहान आदि का विशेष योगदान रहा।