आसमान के रास्ते आए मेहमान : हैदरपुर वेटलैंड पहुंची वूली नेक्ड स्टॉर्क ङ्खशशद्य4-ठ्ठद्गष्द्म स्ह?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। आसमान में उड़कर रंग-बिरंगे मेहमान जिले की धरती पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। मौसम में बदलाव के साथ दूर-दूराज से आने वाले पक्षियों ने हैदरपुर वेटलैंड पर डेरा जमाना शुरू कर दिया है। पर्यटकों को पक्षी खूब लुभा रहे हैं।
बिजनौर की सीमा पर स्थित हैदरपुर वेटलैंड पर इन दिनों मेहमान पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे लंबी दूरी तय करने वाली चिडिया रिवर टर्न भी हैदरपुर में दिखाई दे रही है। इसके अलावा यहां पर ब्लेक हेडेड आइबिस भी भोजन की तलाश में पहुंच चुकी हैं। वूली नेक्ड स्टॉर्क नाम का पक्षी भी यहां देखा जा रहा है। आमतौर पर यह पक्षी हरियाणा और राजस्थान में मिलता है। पक्षी विशेषज्ञ आशीष लोया बताते हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों से यहां परिंदे पहुंचने शुरू हो गए हैं। इनमें अधिकतर पहली बार आए हैं। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही हैदरपुर में प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
आसमान के रास्ते आए मेहमान : हैदरपुर वेटलैंड पहुंची चिड़िया आस्प्रे ह्रह्यश्चह्म्द्ग4- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आसमान के रास्ते आए मेहमान : हैदरपुर वेटलैंड पहुंची चिड़िया रिवर टर्न, क्र्तद्ब1द्गह्म् ञ्जद्गह्?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आसमान के रास्ते आए मेहमान : हैदरपुर वेटलैंड में ब्लेक हेडेड आइबिस क्चद्यड्डष्द्म-द्धद्गड्डस्रद?- फोटो : MUZAFFARNAGAR