फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गार्ड की गोली लगने से मौत, शव फैक्टरी के गेट पर रखकर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- फैक्टरी प्रबंधन ने कहा आत्महत्या, परिजनों तथा ग्रामीणों ने कहा हत्या की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। यूपी स्टील नरा में रविवार रात गार्ड की गोली लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को फैक्टरी के गेट पर रखकर आर्थिक मुआवजे की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। करीब नौ घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद फैक्टरी प्रबंधन और परिजनों के बीच आर्थिक सहायता देने को लेकर समझौता हो गया।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी मोहित (37) पुत्र जय भगवान यूपी स्टील नरा में गार्ड की नौकरी करता था। रविवार शाम सात बजे वह ड्यूटी पर गया था। रविवार रात 10 बजे परिजनों को सूचना मिली कि मोहित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रालोद और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता परिजनों के साथ फैक्टरी के गेट पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मोहित की हत्या की गई है, जबकि फैक्टरी प्रबंधन का कहना था कि मोहित ने आत्महत्या की है।
फैक्टरी के जीएम दीपक कुमार को भी ग्रामीणों ने अपने बीच धरने पर बैठा लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर परमानंद झा, खतौली सीओ डॉक्टर रविशंकर सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता हुई। मृतक की पत्नी पूजा शर्मा को 15 लाख रुपये का चेक देने के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रालोद नेता संजय राठी, विकास बालियान, भूपेंद्र राठी, राजीव जोहरा, श्याम पाल चेयरमैन, विनय भारद्वाज, अहसान त्यागी, योगेश शर्मा, छोटू बोपाड़ा, पंकज राठी, गुलाब चौधरी उपस्थित रहे। पुलिस का कहना है कि गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें