फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फफरनगर - साढ़े 11 घंटे चली हॉस्पिटल में जीएसटी की जांच, प्रपत्र सीज

Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फफरनगर। श्री रामा कृष्णा हॉस्पिटल में जीएसटी विभाग की जांच साढ़े 11 घंटे चली। हॉस्पिटल में श्री रामा कृष्णा ट्रेडिंग नाम से एक कंपनी चलती पाई गई। जिसमें केवल प्रपत्रों का आदान-प्रदान पाया गया। टीम की ओर से सभी प्रपत्रों को सीज कर दिया गया है।

जीएसटी एसआईवी डिप्टी कमिश्नर व टीम प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला के निर्देशन में शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे श्री रामा कृष्णा हॉस्पिटल पर छापेमारी की गई थी। इसके बाद जांच की गई तो पता चला हॉस्पिटल के ही एक चैंबर में श्री रामा कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी चल रही है। जिसमें मौके पर प्रपत्रों से आर्यन स्टील की खरीद बिक्री पाई गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे तक चली जांच में पाया गया कि यहां से केवल प्रपत्रों का आदान-प्रदान किया जाता था। बाहर की फर्म से बिल लेकर मुजफ्फरनगर की फर्म को बिक्री का बिल काट दिया जाता था। यानी यहां से माल की बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्पिटल के डॉक्टर ने पूछताछ करने पर बताया कि वह यहां पर माल नहीं रखते हैं और न ही उनका कोई गोदाम था। फैक्टरी से सीधा दूसरी फैक्टरी को भेज देते थे या फिर ट्रक को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। विवेक मिश्रा ने बताया कि कोई भी जवाब संतोषजनक नहीं दिया है। इसके चलते सभी प्रपत्रों को सीज कर दिया गया। इसमें प्रथम दृष्टया पिछले महीने करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार पाया गया है। इसको लेकर जांच की जाएगी और नोटिस भी भेजा जाएगा। जांच टीम में स्टेट टैक्स ऑफिसर महावीर प्रसाद, अनिल कुमार, रामचंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें