फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटी, शंख थाली और तालियां बजाकर किया अभिवादन

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटी, शंख, थाली और तालियां बजाकर किया अभिवादन
विज्ञापन

चरथावल। क्षेत्र में कोरोना के देश व्यापी अभियान में जुटे चिकित्साकर्मियों, डाक्टरों और सेना और मीडिय़ा के सम्मान में पांच बजे जमकर तालियां बजाई। कई जगह जोश और सम्मान में तालियां 15 मिनट तक तालियां और घंटी बजती रही। पैतृक कस्बे आवास नानौता में प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने परिजनों के साथ घंटी बजाकर अभिवादन किया। कस्बे के महाब्रहमणान में अजय वर्मा, मंजू वर्मा, लक्ष्य, युवराज, वीर, नीलम अग्रवाल, बल्लू, संतोष देवी, नंदनी, आकाश आदि ने घंटी, शंख, ढोलक और तालियां बजाकर स्वागत किया। हलवाईयान में भाजपा नेता विजेंद्र त्यागी के आवास पर हर वर्ग के लोगों ने तालियां बजाई। बाजार कलां, शिव चौक, बाजार खुर्द, बस स्टैंड में भी घरों के छज्जों और मैन गेट पर महिलाओं, बच्चों में कोरोना को हराने को लेकर उत्सुक थे। महाबलीपुर प्रधान राजेंद्र चोधरी, ओपिन चौधरी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व, थानाध्यक्ष गलियों में पांच बजे का संकेत के लिए सायरन बजा रहे थे। सोशल साइटों पर भी ऐतिहासिक बंद को लेकर हर कोई उत्साहित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें