खतौली के गांव भैंसी की तीर्थ कॉलोनी में मारपीट का वीडियो वायरल। स्त्रोत सोशल मीडिया
खतौली। गांव भैंंसी निवासी आकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गंगनहर के निकट नावला रोड पर तीर्थ कॉलोनी में अपने प्लॉट पर बैठा था। इसी दौरान प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। वह हमलावरों से जान बचाकर बराबर में अपने चाचा के मकान में घुस गया। इस दौरान उसकी दादी कमलेश ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसमें वह तथा उसकी दादी घायल हो गए। पीडित ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।