मुजफ्फरनगर।दिल्ली की दादी पोती की जोड़ी भगवानी और नैंसी हरिद्वार से जल लेकर पदयात्रा करते हुए शुक्रवार को शिव चौक पहुंची और परिक्रमा की विधि को पूरा कर दिल्ली की ओर बढ़ गई। वहां पहुंचकर शिवालय में जलाभिषेक करेंगी। भगवानी ने बताया कि वह खेलगांव की रहने वाली है। घर के नजदीक स्थित शनिमंदिर में सेवा करती हैं। वहां पर बने शिवालय के बाबा भोलेनाथ की कुछ ऐसी प्रेरणा मिली कि हरिद्वार से जल लाकर अभिषेक करना है। पोती नैंसी के साथ मिलकर योजना बनाई।दादी का साथ देने के लिए नैंसी ने भी हामी भर दी।नैंसी ने बताया कि वह कक्षा 9 में पढ़ रही हैं। दोनो ने 6 जुलाई को कांवड़ उठाई थी।